रिएलिटी शोज़ में बनी ये जोड़ियां असल जिंदगी में बस कुछ ही दिन चल पाई
1. करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल – बिग बॉस सीजन 8 में शामिल सेलेब्रिटी जोड़ी करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। करिश्मा और उपेन पहली बार बिग बॉस पर ही मीले और पहले दिन से इनकी केमिस्ट्री की चर्चा होने लगी। बिग बॉस के बाद दोनों ने मिलकर डांस शो नाच बलिये और MTV लव स्कूल में भी हिस्सा लिया पर ये प्रेम कहानी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और इसके तुरंत बाद करिश्मा और उपेन ने अपने रास्ते बदल लिए।

2. प्रिंस नरूला और नोरा फतेही – बिग बॉस 9 में प्रिंस और नोरा की जोड़ी को सबने सराहा था। गर्लफ्रैंड युविका चौधरी के बिग बॉस से बाहर हो जाने के बाद प्रिंस की नजदीकियां नोरा से बढ़ने लगी थी। पर सीजन खत्म होने के बाद इन दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया और प्रिंस कुछ समय बाद युविका से शादी के बंधन में बंध गए।

3. मयंक गांधी और राशि शर्मा – स्प्लिट्सविला में शामिल हुए इन दोनों सेलिब्रिटीज को पूरे शो के दौरान प्यार में देखा गया। मयंक का राशि के लिए प्यार शो पर सबके लिए जलन का कारण था और मयंक सिर्फ राशि के साथ ही शो जितना चाहते थे। पर शो के बाद इन दोनों की दूरियां बढ़ती गयी। कुछ साल बाद मयंक ने अपनी पुरानी दोस्त मिहिका वर्मा से शादी की।

4. तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली – बिग बॉस में सलमान की पसंदीदा बनी तनीषा मुखर्जी शो में छा रहे अरमान कोहली के साथ रिलेशनशिप में आई। हालांकि शो खत्म होने के बाद से ही दोनों अलग अलग हो गए। इनके साथ कंटेस्टेंट रही शिल्पा अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू में तनीषा पर इल्ज़ाम लगाते हुए कहा कि वो अरमान का इस्तेमाल सिर्फ वोट्स पाने के लिए कर रही थी।